जबलपुरमध्य प्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव आज : गहमागहमी के बीच मतदान जारी

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)l जिला अधिवक्ता संघ के होने जा रहे चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर जिला न्यायालय परिसर में गहमागहमी फैली हुई है। सभी प्रत्याशी मतदाता वकीलों को रिझाने और अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा सरगर्मी अध्यक्ष पद की चुनाव को लेकर है जिसमें चौथी बार किस्मत आजमा रहे डॉ अंकलेश्वर दुबे और जितेंद्र सिंह के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि डॉ अंकलेश्वर दुबे की जीत एक बार फिर साफ नजर आ रही है।

जिला अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में कुल 1429 मतदाता अपने प्रतिनिधियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए डॉ अंकलेश्वर दुबे और जितेंद्र सिंह के अलावा योगेश श्रीवास्तव भी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। शेष अन्य पदों में उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष व 4 पुरुष तथा 1 महिला कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना है। शाम 5 बजे तक मतदान के बाद 6 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और देर रात तक सभी परिणाम आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button