मध्य प्रदेशराज्य

जिम्मेदार नींद में : पीडब्लूडी कॉलोनी की सड़क जर्जर, लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Table of Contents

डिंडोरी, यश भारत l जिम्मेदारों की अपेक्षा के चलते पीडब्ल्यूडी कॉलोनी की सड़क अब चलने लायक भी नहीं बची है l जिससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है lजिला मुख्यालय के हृदय स्थल में स्थिति पी. डब्लू. डी. कॉलोनी जहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास है जिनके जिम्मे जिले भर की सड़कों का निर्माण और रखरखाव है, उस कॉलोनी तक पहुंचना मुश्किल है। साल भर से कॉलोनी की सड़क गड्ढों से इस कदर पटी पड़ी है कि आमलोगों और वाहनों का निकलना मुश्किल है। पर इस कॉलोनी में रहने वाले PWD के अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क की यह दुर्दशा दिखाई नहीं दे रही है जबकि उन्हें और उनके परिवारों को घर तक आने जाने में संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

हालांकि नगर की सड़कों का जिम्मा नगर परिषद का बताया जाता है। नगर परिषद की नजर भी इस अस्तित्व खो चुकी सड़क पर नहीं जा रहा है। जबकि यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो कि सब्जी मंडी, पीपल टोला, सिविल लाइन, किशोरी मोहल्ला जैसे रहवासी इलाको को मुख्य बाहर और शहर से जोड़ती है। वहीं इस मार्ग से लोग रानी अवंती बाई मार्ग से होते हुए मंडला रोड पर निकलते है। इसी मार्ग से कस्तूरबा कन्या शाला और राजुषा स्कूल के हजारों छात्रों को रोज गुजरना होता है तब भी सालों से जर्जर पड़ी इस सड़क के खिलाफ न कोई आवाज उठाने वाला है और न किसी जिम्मेदार विभाग की नजर है। जिला प्रशासन से जनपेक्षा है कि स्कूली छात्रों की परेशानी और आमजन की समस्याओं पर गौर करते हुए शीघ्र उक्त मार्ग के सुधार हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button