जबलपुरमध्य प्रदेश

जहरीले लड्‌डू ने ली टीचर की जान : चूहा मारने के लिए रखा था, 48 घंटे बाद मौत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल में जहरीला लड्‌डू खाने से टीचर की मौत हो गई। मामला कोलार इलाके की राजहर्ष कॉलोनी का है। परिजन ने चूहा मारने के लिए किचन में जहर मिला हुआ लड्‌डू रखा था, जिसे टीचर ने धोखे से खा लिया था।

कोलार पुलिस के मुताबिक, राजहर्ष कॉलोनी में रहने वाले जीएम तोमर पुत्र एम तोमर (57) प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। घर में कोचिंग क्लासेस भी लेते थे। पत्नी राजेश्वरी भी टीचर हैं। 18 अक्टूबर की दोपहर उन्होंने किचन में रखा लड्डू खा लिया। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर कोलार के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से जय प्रकाश अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।

जय प्रकाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमीदिया में उपचार के बाद परिजन उन्हें रात में घर ले आए। 19 को सुबह उनकी फिर से तबियत बिगड़ गई। इस पर परिजन फिर से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।

 चूहे अधिक होने से रखा लड्‌डू
तोमर के बेटे वरुण सिंह ने पुलिस को बताया कि घर में चूहे बहुत हैं। उनको मारने के लिए लड्‌डू में जहर मिलाकर किचन में रखा गया था। पिता को जहर की जानकारी थी। उन्होंने धोखे से लड्‌डू खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उनका इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया। वरुण ने यह नहीं बताया कि किचन में लड्‌डू किसने रखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu