जबलपुरमध्य प्रदेश

जय बापू, जय भीम- जय संबिधान कार्यक्रम में सागर से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन महू पहुंचेंगे : यह अभियान कांग्रेस विचारधारा का आईना है…

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ आगामी 27 जनवरी को महू में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित हो रहे जय बापू, जय भीम- जय संबिधान कार्यक्रम को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव गांधी भवन गौर मूर्ति में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनोज कपूर एवं सह प्रभारी सुनील बोरसे मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की।

बैठक के प्रारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रगीत से की गई।

इस अवसर पर पीसीसी के जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर ने कहा कि 27 जनवरी को डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से कांग्रेस अपना राष्ट्रव्यापी अभियान जय बापू जय भीम जय संविधान शुरु करने जा रही है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग इंदौर के महू शहर पहुंचेंगे। यह अभियान कांग्रेस की विचारधारा का आईना है। इस कार्यक्रम में सागर से अधिक से अधिक संख्या में लोग 27 तारीख को महू पहुंचे।

सह प्रभारी सुनील बोरसे ने कहा कि कांग्रेस गांधी की विचारधारा पर चलती है,जबकि भाजपा गांधी की हत्यारे गोडसे की पूजा करती है। कांग्रेस का यह अभियान विचारधारा का अभियान है।

अध्यक्षता करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए भवन के उद्घाटन की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा की गाँधी इस देश की धड़कन हैँ वहीं अम्बेडकर का बनाया संबिधान देश की आत्मा हैँ जिसे भाजपाई छलनी कर रहे हैँ जिसे गाँधी और अम्बेडकर को मानने बाले कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इस अभियान में सागर से सेकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन पहुँचेगे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पं. त्रिलोकीनाथ कटारे, अमित राम जी दुबे, सुरेंद्र सुहाने, रमाकांत यादव, चक्रेश सिंघई, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्षगण योगराज कोरी, समीर खान, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, सेवादल जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, बाबू मछंदर, गंगाराम अहिरवार आदि ने अपने विचार प्रकट किये। बैठक का संचालन आशीष ज्योतिषी व आभार प्रदर्शन सिंटू कटारे ने किया।

इस अवसर पर पार्षद रिचा सिंह गौड़, नीलोफर चमन अंसारी, डॉ. संदीप सबलोक, दीनदयाल तिवारी, अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, जमना प्रसाद सोनी, सुरेंद्र चौबे, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, नितिन पचौरी, रेखा सोनी, रजिया खान, मीना पवन पटेल, प्रियंकर तिवारी, शरद पुरोहित, सागर साहू, दामोदर कोरी, प्रदीप पांडे, सुनील पावा, महेश अहिरवार, नीरज चौरसिया, लल्ला यादव, नीलेश अहिरवार, भैयन पटेल, पवन जाटव, बंटी कोरी, सुरेश पंजवानी, अशोक नवानी, पप्पू गोस्वामी, अनिल दक्ष वीरू चौधरी, आदिल राइन, टीकाराम दीवान नाथूराम चौधरी अब्दुल शमी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu