देशमध्य प्रदेशराज्य

जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों की तलवार से वार कर नृशंस हत्या: 1 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद, दुकान में दिया रखने गए थे दोनों भाई… तीसरा भाई बुरी तरह घायल…. क्षेत्र में हड़कंप, चौकी प्रभारी लाइन अटैच

Table of Contents

शहडोल l जमीन विवाद को लेकर शहडोल में दो भाइयों की तलवार से वार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l बचाने पहुंचे तीसरे भाई की पर भी हमला किया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढार थाने में सरेंडर कर दिया है।

 घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाही चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

घटना बलबहरा गांव की है। सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीया जलाने पहुंचे थे, तभी आरोपी तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले राहुल तिवारी ने अपने मोबाइल पर मैसेज रिकॉर्ड किया है। इसमें उसने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह उसका अंतिम बयान है। उसने सभी आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक एकड़ भूमि को लेकर विवाद था। चार दिन पहले भी मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद बुधवार को परिजन ने नेशनल हाईवे-43 पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button