मध्य प्रदेशराज्य
जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या : बीच रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से किया हमला

सागर lरहली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हमला किया। जिसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल हैं l
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद वारदात से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव रहली-जबलपुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मामले में रहली पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। ओमकार अहिरवार की इलाज क़े दौरान मौत हो गई l







