जबलपुर में 15 से 17 अप्रैल तक मिलेंगी प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर व न्यूमरोलॉजिस्ट “द डिवाइन रूही”
होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित ‘विविधा एग्जीबिशन’ में लगेगा स्टॉल, लोगों को देंगी टैरो और न्यूमरोलॉजी से मार्गदर्शन

जबलपुर। मध्यप्रदेश की जानी-मानी न्यूमरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर “द डिवाइन रूही” (The Divine Ruhii) 15, 16 और 17 अप्रैल को जबलपुर आ रही हैं। इस दौरान वह शहर के लोगों से मुलाकात कर उन्हें टैरो रीडिंग और न्यूमरोलॉजी के माध्यम से जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगी। यह कार्यक्रम होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित ‘विविधा एग्जीबिशन’ के दौरान होगा, जहां उनका स्टॉल नंबर B-11 रहेगा।
गूगल पर टॉप न्यूमरोलॉजिस्ट के रूप में पहचान-द डिवाइन रूही को गूगल पर मध्यप्रदेश की प्रमुख न्यूमरोलॉजिस्ट के रूप में पहचान मिली है। उनकी सटीक भविष्यवाणियों और आध्यात्मिक सलाह के कारण बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए हैं। उनके मार्गदर्शन से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का दावा किया जाता है।
कई जानी-मानी हस्तियां भी ले चुकी हैं सलाह-बताया जाता है कि उनकी भविष्यवाणियों और सलाह से कई जानी-मानी हस्तियां भी प्रभावित रही हैं। इनमें प्रसिद्ध अभिनेत्री शहनाज गिल का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इसी वजह से देश के अलग-अलग शहरों से लोग उनसे संपर्क कर जीवन, करियर और रिश्तों से जुड़े विषयों पर सलाह लेते हैं।
जबलपुरवासियों को मिलेगा व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर-जबलपुर के लोगों के लिए यह खास अवसर होगा कि वे द डिवाइन रूही से सीधे मुलाकात कर अपने भविष्य, करियर, रिश्तों और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों से जुड़े सवालों पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। इच्छुक लोग 15, 16 और 17 अप्रैल को होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित विविधा एग्जीबिशन के स्टॉल नंबर B-11 पर पहुंचकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं।






