जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में महिला एसआई के साथ दुर्व्यवहार केस दर्ज होेने से गुस्साए आरोपी ने महिला एसआई से की झूमाझटकी

जबलपुर,यशभारत।  जबलपुर में महिला एसआई के साथ दुर्व्यवहार और धक्का देकर सीढ़ियों से गिराने का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी के परिवार की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। केस दर्ज करने पर आरोपी बिगड़ गया। उसने महिला एसआई के साथ झूमाझटकी भी की। पनागर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पनागर पुलिस के मुताबिक टगर महगवां निवासी कृष्णा चौधरी के परिवार की महिला थाने में शिकायत करने पहुंची थी। महिला का आरोप था, उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पनागर थाने में मौजूद महिला एसआई आसमा परवीन मौजूद थे। उनके सामने मामला पहुंचा। एसआई परवीन ने महिला की शिकायत पर कृष्णा के घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

एफआईआर देख आरोपी हुआ आक्रोशित
इसी दौरान कृष्णा चौधरी भी थाने पहुंच गया। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह हंगामा करने लगा। महिला एसआई ने समझाने का प्रयास किया, तो कृष्णा उलझ पड़ा। उसने झूमाझटकी करते हुए महिला एसआई आसमा परवीन को धक्का दे दिया। महिला एसआई सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद थाने में हंगामा मच गया। थाने में पदस्थ दूसरे कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला।

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस
महिला एसआई को हाथ में चोट आई है। उन्हें पनागर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई आरके सोनी ने बताया, महिला एसआई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button