जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में बाइक सवारों ने युवती को उठाया : मां ने कहा-घसीटते हुए ले गए, पुलिस अनेक एंगलों से कर रही मामले की पड़ताल

जबलपुर, यशभारत। ओमती के होटल आनंद के पास आज गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन बाइक सवारों ने घर में घुसकर मां और उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट कर, बेटी को अगवा कर ले गए। जिसके बाद बिलखती माँ ने पुलिस से रोते हुए कहा कि वो उसकी बेटी को मार डालेंगे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कं प मच गया। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तत्काल आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक कर रही है। पुलिस अनेक एंगलों से मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। पुलिस का मामना है कि कहीं युवती स्वेच्छा से तो बाइक सवारों के साथ नहीं गई जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद जिम्मेदारों से संपर्क किया गया तो कोई संपर्क नहीं हो सका, जिसके बाद लगता है कि अभी रहस्य की पर्दे खुलनी बाकी हंै।

जानकारी अनुसार पीडि़ता का परिवार होटल आनंद के पास रहता है। जहां आज तीन बाइक सवार युवक आए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जाते समय 20 वर्षीय युवती के बाल पकड़कर घर से घसीटते हुए बाइक में बैठाला और चलते बने। इस दौरान वहां उपस्थित लोग मूक दर्शन बने देखते रह गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस जांच जारी
गौरतलब है कि इसके पहले भी रांझी  सहित अनेक थाना क्षेत्रों में युवतियों के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग लगाकर, युवतियों को दस्तयाब नहीं कर सकी है। मामलों में पुलिस जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button