जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया 2 जून तक स्थगित, गर्मी के कारण लिया निर्णय

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया 2 जून 2022 तक स्थगित कर दी गई है। पुलिस विभाग ने गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मालूम हो कि जबलपुर में भर्ती परीक्षा के तहत फिजिकल टेस्ट के दौरान दो युवकों की तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गयी। हांलाकि पुलिस विभाग के उच्चअधिकारियों का कहना है कि भर्ती स्थगित करने का मुख्य कारण मध्यप्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी है। आईपीएस रोडोल्फ अलवरे ने बताया कि अब भर्ती 3 जून 2022 से पुन: शुरु की जाएगी।