जबलपुर में डिंडौरी की महिला से बलात्कार : प्रेम विवाह कर पत्नी बनाकर रखा, एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली डिंडौरी की महिला को प्रेम में झांसे में फांसकर, मंदिर में विवाह किया और फिर जबलपुर लाकर करीब एक वर्ष तक लगतार दुष्कर्म करता रहा। जब मन भर गया तो महिला को घर से निकाल दिया और दूसरे विवाह की तैयारियों में जुट गया। जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। जिससे सख्ती के साथ पूछताछ जारी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डिन्डौरी की महदवानी निवासी महिला ने थाने आकर बताया कि 2020 में आरोपी धर्मेन्द्र साहू निवासी कुंडम ने उससे प्रेम करने की बात कही और बाद में फंसाकर विवाह भी कर लिया। जिसके बाद से ही आरोपी करीब एक वर्ष तक दैहिक शोषण करता आ रहा है।
अब भर गया मन
पीडि़ता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी अब उसे छोडऩा चाहता है और बताया जा रहा है कि वह दूसरा विवाह करने आमादा है। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को देर रात दबोच लिया है। जिससे पूछताछ कर, मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।






