जबलपुर में छुपा कानून, बढ़ा नशे का जुनून : इंजेक्शनों का जखीरा बरामद, तस्कर ने घर में खोल रखी थी दुकान
गैंग को तलाश रही पुलिस, जाचं जारी

जबलपुर, यशभारत। संस्कारधानी में इन दिनों नशे का कारोबार सिर चढ़कर बोल रहा है। आलम यह है कि हरेक गली चौराहों में नशा तस्कर मौत का सामान खुलेआम बेंच रहे है। जिनका शिकार होकर युवावर्ग पंगु होता जा रहा है। जिसकी एक बानगी उस वक्त सामने आई जब थाना बेलबाग की पुलिस ने नशा तस्कर के घर में दबिश देकर नशे के इंजेक्शनों का जखीरा बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी गंैग का सरगना है, लेकिन गुर्गे फरार बताए जा रहे है। जिससे सख्ती से पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि बेलबाग के खटीक मोहल्ला में नशे का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाई और गंैग का पर्दाफास करने गली मोहल्लों की खाक छानती रही। इसी बीच पुलिस को पता चला कि खटीक मोहल्ला में खुलेआम बबलू उर्फ मुकेश सोनकर पिता स्वर्गीय मायाराम सोनकर 34 साल अपने घर से यह कारोबार कर रहा है।
घेर लिया घर, भाग रहे आरोपी को दबोचा
पुलिस ने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए पहले घर की घेराबंदी की। इसी बीच कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी भागने लगा। जिसे दबोचकर 58 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत हजारों में है।
बेकाबू मरीज को दिए जाते है इंजेक्शनपुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तस्कर द्वारा बेंचे जा रहे इंजेक् शन अक्सर बेकाबू मरीज को दिए जाते है। जिन्हें दर्द और पीड़ा के कारण नींद नहीं आती और हार्ट बीट बढऩे लगती है, उन्हें सुलाने के लिए यह इंजेक्शन दिए जाते है। आगे विवेचना में सच्चाई सामने आएगी।
गैंग बनाकर कर रहे थे गोरखधंधा
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बबलू लंबे समय से इस गोरखधंधे से जुड़ा हुआ था। जो बकायदा गैंग बनाकर नशे के इंजेक् शनों की खेप मार्केट में खपा रहा था।
आरोपी फरार, संचालकों की तलाश जारी
बेलबाग प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर बबलू ने पूछताछ में एक आरोपी का नाम बताया है। जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। आरोपी ने बताया कि वह मेडिकल शॉप से यह इंजेक्शन लेकर आता था, जिसमें बकायदा सभी का कमीशन जुड़ा हुआ होता है। गैंग के अन्य सदस्य भी फरार है। जिन्हें जल्द दबोच लिया जाएगा।
घमापुर बना डंपिंग स्टेशन
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह नशे की खेप शहर के घमापुर लाई जा रही है। यह शहर का डंपिंग स्टेशन बनता जा रहा है। जिसके बाद अब दोनों थानों की पुलिस मामले का पर्दाफास करने आरोपियों को तलाश करने में जुटी हुई है।







