जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में घर के मुखिया ने ही तबाह कर दिया परिवार : बेटे के साथ मिलकर बहू को दिया जहर, बलात्कार के आरोप में छोटे भाई के बेटे को पहुंचाया जेल

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग के चौधरी मोहल्ला में घर के मुखिया ने ही मान-सम्मान और लोकलाज के कारण अपना भरापूरा परिवार तबाह कर लिया। भाई के बेटे को अपनी बहू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद अपने बेटे के साथ मिलकर पहले तो बहू को मारा-पीटा और उसे जबरन जहर पिलाकर हत्या कर दी। जबकि अपने भाई के बेटे को बलात्कार के आरोप में जेल भिजवा दिया। बेलबाग पुलिस जब पूरे मामले की जांच कर रही थी तो प्रारंभिक पड़ताल में ही स्थिति साफ हो गई थी। पुलिस ने बाप और बेटे पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 29 वर्षीय विवाहिता की जहर का सेवन करने के बाद, इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतिका बेलबाग के चौधरी मोहल्ला की निवासी है। जांच के बाद जब पुलिस ने तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की तो पता चला कि मृतिका के पति कौशिक चौधरी 32 साल और ससुर सुकदेव चौधरी 48 साल ने ही अपनी बहू को जहर का प्याला पीने के लिए दिया था।

जमकर मारपीट कर पिलाया था जहर
पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर पहले तो मृतिका के साथ जमकर मारपीट की और फिर जबरन से जहर का प्याला पिला दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।

देवर के ऊपर है रेप का आरोप
इसके पहले मृतिका ने अपने चाचा ससुर के बेटे के ऊपर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और मामला वहीं समाप्त हो चुका था।

रेप का मामला उजागर होने के बाद मृतिका से की मारपीट
जानकारी अनुसार मृतिका अपनी नंद की सगाई की अंगूठी लेकर आरोपी देवर के साथ घर लौटी थी। तब घर में कोई नहीं था, जिसके बाद देवर ने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। लेकिन इस दौरान आरोपियों ने देख लिया था। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ शिकायत कर दी थी। प्रकरण कायम होने के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके बाद से ही घर में कलह शुरु हो गयी। मृतिका के पति और ससुर ने उसे घर में रखने से भी मना कर दिया और परिवार का मान व सम्मान को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ जमकर मारपीट भी
की और उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को भ्रमित करने दिया था जहर
जानकारी अनुसार आरोपी बाप और बेटे ने पूरी योजना बनाकर मृतिका से पहले मारपीट की और फिर पुलिस को भ्रमित करने के लिए जहर का प्याला दिया गया। ताकि पुलिस को यह लगे कि मृतिका ने ज्यादती के बाद आत्महत्या कर ली है। लेकिन पुलिस ने बारीकी से जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button