जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में कुत्तों ने किया हिरण का शिकार : सम्मति नगर में सुबह मृत मिला हिरण

मामले की जांच जारी

WhatsApp Image 2022 03 11 at 11.06.43 AM

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के संम्मति नगर में देर रात करीब तीन बजे कॉलोनी में घुसे एक हिरण को कुत्तों ने दबोचकर उसका शिकार कर डाला। सुबह जैसे ही सफाई कर्मियों ने हिरण को रोड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो सन्न रह गए। जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर वन विभाग का अमला भी पहुंच रहा है। मामले की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर निगम सफाई कर्मी लवकुश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह वह अपने अन्य सहकर्मियों के साथ सम्मति नगर में कचरा उठाने आए थे। तभी उन्हें रोड पर मृत अवस्था में हिरण दिखा। जिसकी जानकारी उसने सफाई ठेकेदार को दी। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग का हमला भी घटना स्थल पहुंच रहा है।

रात में 3 बजे आया हिरण
रहवासियों ने बताया कि हिरण कॉलोनी में दरमियानी रात करीब तीन बजे आया था। शिकारी कुत्ते उसे खदेड़ते हुए यहां तक लाए होंगे। अब वन विभाग का अमला यह जानकारी जुड़ाने का प्रयास कर रहा है कि आखिर हिरण यहां आया कैसे, क्या किसी ने वन्यजीव को पाल कर रखा था या पानी की कमी के चलते हिरण यहां घुस गया था, जो कुत्तों का शिकार हो गया।
पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button