जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में कांग्रेस नेता राजेश पटेल 6 साल के लिए निष्कासित: जिला पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का विरोध करना मंहगा पड़ा
जबलपुर, यशभारत। जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करना और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया गया राजेश पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है।







