जबलपुर में एक माह के लिए कूलर चलाना प्रतिबंध: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए निगमायुक्त का निर्णय

जबलपुर, यशभारत। शहर में एक माह के लिए कूलर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब किसी भी घर पर कूलर चलते पाए जाने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके आदेश निगमायुक्त संदीप जीआर ने जारी करते हुए अधिकारियों से कहा कि डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। निगमायुक्त ने कहा घरों पर कूलर चलने से सबसे ज्यादा मच्छर पनप रहे हैं इसलिए निर्णय लिया गया है कि शहर में एक माह के लिए कूलर प्रतिबंध रहेगा। निगमायुक्त ने यह आदेश रांझी के लालमाटी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दिए।
स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर निरीक्षण करें
निगमायुक्त संदीप जीआर ने स्वास्थ्य अमले को निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर पहुंचकर पता लगाया जाए कि कूलर कहां चल रहे हैं। लोगों को पहले समझाइश दी जाए इसके बाद भी कूलर चलाने से न माने तो कार्रवाई की जाए। निगमायुक्त ने रांझी के क्षेत्रों में पहुंचकर डेंगू चिकनगुनिया के मरीजों से हाल-चाल पूछा।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गढ़ा और रांझी क्षेत्र के नागरिकों के बीच पहुंचे अपर आयुक्त परमेश जलोटे, स्वास्थय अधिकारी भूपेंद्र सिंह और मलेरिया टीम के सदस्यगण संक्रामक बीमारियों को रोकने के कार्यों में लापरवाही न बरतने निगमायुक्त संदीप जीआर ने दिए कड़े निर्देश संभाग स्तर पर हो रहे कार्यों की निगमायुक्त संदीप जीआर के द्वारा की जा रही निगरानी अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी भी संभागीय अधिकारी सुश्री चेतना चौधरी के साथ लालमाटी पहुंचे घर घर दस्तक देकर सफाई व्यवस्था की ली जानकारी