जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में आप पार्टी का प्रदर्शन:सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार का फूंका पुतला, एक कार्यकर्ता के हाथ जले

 

दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से नाराज जबलपुर में आज आम आदमी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा लगातार अपनी हार से बौखला गई है, डरी हुई है, इसलिए आप पार्टी के नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई कर रहीं है। केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के दौरान एक कार्यकर्ता के दोनों हाथ भी जल गए।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में शहर के मालवीय चौक पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सीबीआई का पुतला फूंका। मुकेश जायसवाल का कहना है कि पहले दिल्ली और फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत से भाजपा डर गई है। इसलिए 6 माह पहले सत्येन्द्र जैन को जेल भेजा और फिर अब मनीष सिसोदिया कों गिरफ्तार किया गया। आप पार्टी के नेताओं का कहना है कि अगर भाजपा अरविंद केजरीवाल से डर गई है तो सभी नेताओं को जेल भेज दीजिए।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और चेतावनी दी कि भाजपा चाहे कितनी भी चाल चल लें, आप पार्टी के नेता डरने वाले नही है। मुकेश जायसवाल ने कहा कि देश लोकतंत्र से चलेगा ना कि मोदी की हिटलरशाही से।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मालवीय चौक के पास जैसे ही पुतला फूंकने लगे, उसी दौरान जैसे ही पुतले में आग लगाई तो एक कार्यकर्ता आग की चपेट में अ गया, जिससे कि कार्यकर्ता के दोनों हाथ जल गए, आनन-फानन में सागर चौधरी नाम के कार्यकर्ता के हाथ में दवाई लगाकर उसे जिला अस्पताल लें जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App