छात्रा ताजिन अलाम पहुँची जबलपुर भारत सरकार को मदद एवँ साँसद के सहयोग हेतु दिया धन्यवाद

जबलपुर। यूक्रेन में फँसी उत्तर मिलोनिगंज निवासी छात्रा ताजिन आलम शनिवार की शाम इंडिगो की फ्लाइट से जबलपुर पहुँची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में युद्ध के संकट के बाद से जैसे ही सांसद राकेश सिंह को जबलपुर के छात्र छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर इनकी भारत वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिए और बच्चों के साथ ही उनके परिवार जनों से सतत संपर्क किया और प्रयासों का परिणाम हुआ कि जबलपुर के वे सभी बच्चे जिनकी जानकारी यूक्रेन में होने की मिली थी वे सुरक्षित अपने घर पहुँच गए है।
बच्चो के साथ ही उनके मातापिता ने सुरक्षित घर तक वापस पहुँचने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और साँसद राकेश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
छात्रा ताजिन आलम को जबलपुर एयरपोर्ट पर महामंत्री पंकज दुबे, पूर्व एमआईसी कमलेश अग्रवाल, अश्वनी परांजपे, रूपा राव, मंडल अध्यक्ष मग्गन सिद्दकी, टिकेंद्र यादव, अर्चना अग्रवाल, प्रियंका श्रीवास्तव, सुम्मी सोनाने, दीपमाला सोनकर आगवानी कर उसे घर तक पहुँचाया।







