कटनीमध्य प्रदेश

छपरा बायपास लूटकांड का पर्दाफाश, पारधी गिरोह ने अंजाम दी वारदात, सराफा व्यापारियों को बेचा लूट का माल, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद पुलिस ने छपरा बायपास के पास विगत 18 जून को हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात को पारधी गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की पतासाजी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से 43.710 ग्राम सोना करीब साढ़े 4 लाख रुपये कीमती बरामद किया गया है। खास बात यह है कि आरोपियों ने लुटे गए जेवरात को शहर के दो सराफा व्यापारियों को बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो सराफा व्यापारियों को भी आरोपी बनाया है और उन्हें जेल भेज दिया है। लूट कांड का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि  अखिलेश पिता स्व. सुशील कुमार श्रीवास्तव निवासी  मानसरोवर कालोनी के साथ विगत 18 जून को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा जबलपुर से लोटते समय चाकू अड़ाकर सोने की एक चैन, दो सोने की अंगूठी, अष्ट धातू की अंगुठी, पर्स के पैसे सहित दो लाख 50 हजार रुपये एवं उनके साथी ओमप्रकाश शुक्ला से 15 हजार रुपये, रामसुजान वंशकार से 7 हजार रुपये व लावा कंपनी का कीपेड मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्र 368/25 धारा 309(6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस तरह हुई लूट की वारदात

पुलिस ने बताया कि अखिलेश श्रीवास्तव निवासी एमआईजी मानसरोवर कालोनी 18 जून को रात करीब 2 बजे मारुती शिफ्ट कार एम पी 21 सीबी 1166 से अपने मित्र ओमप्रकाश शुक्ला और रामसुजान वंशकार के साथ मेडिकल अस्पताल जबलपुर गये थे और आनंद कोल की पत्नि धनिया बाई को मेडिकल अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराकर हम तीनो कटनी वापस आ रहे थे कि इसी बीच मुझे बाथरुम लगने से एन एच 30 रोड छपरा टाटा कमर्शियल के सामने गाडी खड़े करके बाथरुम करने लगा। ओमप्रकाश शुक्ला और रामसुजान वंशकार गाड़ी में ही बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात तत्वों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों को पकड़ने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया को निर्देशित किया और एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकाक्षा चतुवेर्दी के नेतृत्व में एक विवेचना टीम का गठन किया जिसमे थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय थाना कैमोर, उनि अश्वनी यादव थाना वि.गढ़., उनि रूपेन्द्र राजपूत सायबर सेल, सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि सतीश जाटव, प्र. आर. प्रशांत विश्वकर्मा सायबर सेल को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने रुआ पारधी पिता कमलेश पारधी निवासी हरदुआ मदार टेकरी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी ने संजय उर्फ संजू पिता नारायण प्रसाद सोनी उम्र 38 साल निवासी चडिकानगर एवं अंकित उर्फ अखिलेश सोनी पिता बृजेश कुमार सोनी बालाजीनगर कैलवारा रोड़ को लूट का माल बेच दिया था।

लूट का माल बरामद

आरोपी से गला हुआ सोना 19.600 ग्राम, 1 सोने की चेन 19.280 ग्राम, 1 नंग सोने की अगूठी 2.650 ग्राम, एक जोड़ी सोने की बाली 2.00 ग्राम, एक सोने की खुटिया 0.180 ग्राम एवं नगदी 2000 रूपये जब्त किया गया है। इस तरह पुलिस ने 43.710 ग्राम सोना कीमती करीब 4,50,000 रूपये है।

लआरोपियों की गिरफ्तारी मे भूमिका

थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि काशीराम झारिया, उनि. सिद्धार्थ राय थाना कैमोर, उनि अश्वनी यादव थाना वि.गढ़., सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि सतीश जाटव, प्र. आर यूसुफ शेख, आर राजेन्द्र उइके, विशाल शिवहरे, अभिषेक सिंह, बृजेश सिंह, उनि रूपेन्द्र राजपूत सायबर सेल, प्र. आर. प्रशांत विश्वकर्मा सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

IMG 20250701 160234
Oplus_131072

आरोपियों की गिरफ्तारी मे भूमिका

थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि काशीराम झारिया, उनि. सिद्धार्थ राय थाना कैमोर, उनि अश्वनी यादव थाना वि.गढ़., सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि सतीश जाटव, प्र. आर यूसुफ शेख, आर राजेन्द्र उइके, विशाल शिवहरे, अभिषेक सिंह, बृजेश सिंह, उनि रूपेन्द्र राजपूत सायबर सेल, प्र. आर. प्रशांत विश्वकर्मा सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button