जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चैक पोस्ट पर हमला : कंपनी के कर्मचारियों से  मारपीट

नरसिंहपुर यशभारत। जिले मे रेत व्यापार को लेकर लंबे समय से संघर्ष चलता आ रहा है। अवैध खनन कारोबारियों द्वारा जिला प्रशासन के साथ आंख मिचोली की रेत का अवैध खनन किया जाता रहता है। रेत के अवैध व्यापार को रोकने के लिये सरकार द्वारा शासन के नियमों के तहत माइनिंग कंपनी को ठेका दिया गया। बीती रात अवैध खनन कारोबारियों द्वारा कंपनी के चैक पोस्ट पर हमला कर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई जिसे लेकर कंपनी द्वारा जिला प्रशासन को शिकायत की गई।

जिले के अवैध खनन कारोबारियों द्वारा शासन के नियमों को धता दिखाते हुये रेत का खनन किया जा रहा है जिसे रोकने का प्रयास कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसे लेकर अवैध खनन कारोबारियों व कंपनी के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई तथा अवैध कारोबारियों द्वारा कंपनी के चैक पोस्ट पर हमला कर दिया गया तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। कंपनी द्वारा पुलिस अधीक्षक व खनिज अधिकारी के नाम लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग रखी। जानकारी के अनुसार बीती रात रेत कंपनी की दादा महाराज के पास बनी चेक पोस्ट पर अवैध कारोबारियों द्वारा रात करीब 12 बजे हमला कर दिया गया। विंध्यवासिनी माइनिंग कंपनी द्वारा दी पुलिस अधीक्षक के नाम दी गई शिकायत में बताया गया कि रेत माफियाओं द्वारा चैक पोस्ट पर तैनात दो कर्मचारियों सुभाष शाक्य और नितिन शाक्य के साथ मारपीट की। उनसे 12-15 हजार रुपए और ब्लूटूथ डिवाइस छीन लिए। बताया गया माफिया 50 से ज्यादा बदमाश लाठी-डंडे लेकर करीब 25 कार से पहुंचे थे। आवेदन मे बताया गया कि राजू राजपूत बदमाशों को लेकर पहुंचा था। हमलावरों ने खनिज जांच नाका कार्यालय में घुसकर तोड़-फोड़ की।

 

सीसीटीवी कैमरे और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। धमकी दी कि अगर जांच नाका चालू किया या रेत खनन जारी रखा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बदमाशों ने टट्टा पुल स्थित रेत खनिज जांच नाके पर भी जाकर वहां के कर्मचारियों को धमकाया। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि राजू नाम का व्यक्ति अवैध रूप से रेत का खनन और बिक्री कर रहा है। इससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। राजू के खिलाफ नरसिंहपुर और गोटेगांव समेत अन्य कोर्ट में गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं। वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। कंपनी ने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और खनिज विभाग से शिकायत की है। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

सभी रेत खनिज जांच नाकों पर सुरक्षा बढ़ाने की अपील भी की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि रात में ही स्टेशनगंज थाना पुलिस मौके पर तस्दीक करने गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। रेत व्यापार को लेकर हो रही घटनाओं पर जिला प्रशासन को गंभीरता से लेकर ठोस कार्रवाई करनी चाहिये जिससे जिले मे शांति व्यवस्था कायम रह सके। हालांकि बीते कई वर्षों से जिले मे रेत के व्यापार को लेकर खूनी संघर्ष हो चला आ रहा है जिसका खामियाजा लोगों को भोगना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए की मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई करे जिससे आने वाले समय में जिले की शांति व्यवस्था भंग ना हो।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button