जबलपुरमध्य प्रदेश

चेकिंग पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रक ने रौंदा : मौत

नरसिंहपुर यश भारतlडोंगरगांव-बरघटिया एसएसटी चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर भेजा जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार एसएसटी चैक पोस्ट बरघटिया पर आरक्षक चंद्रभान ठाकुर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान शनिवार रात करीब 12 बजे एक ट्रक (MP20HB8600) ने तेज रफ्तार में बेरीकेड तोड़कर आरक्षक को रौंद दिया। जिससे आरक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गया था।

 

इसके बाद ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत जिला मुख्यालय से एसपी अमित कुमार, एडिशनल एसपी नागेन्द्र पटेरिया मौके पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की गम्भीर स्थिति देखते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस से जबलपुर मेट्रो हॉस्पिटल रेफर किया गया।

 

लेकिन इलाज के दौरान जबलपुर में चंद्रभान सिंह ठाकुर की मौत हो गई। इसके बाद उनके गृह ग्राम सुन्दरादेही में उनका अंतिम संसकार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button