कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही महंगी पड़ी पुलिस अधिकारियों को : एसपी ने लगाया अर्थदंड, 6 बजे की बजाए 8 बजे पहुंचे थे थाना प्रभारी 

कटनी, यशभारत। लोकसभा चुनाव के दायित्व निर्वहन में लापरवाही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारी पड़ गई है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने चुनाव ड्यूटी में निर्धारित समय से दो घंटे विलम्ब से आने पर पुलिस अधिकारियों को अर्थदंड से दंडित किया।

 

पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने जहां इन पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली और लेटलतीफी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें अर्थदंड से दंडित किया, वहीं उन्हें भरी सभा में सख्त लहजे से दोबारा ऐसी चूक न करने की हिदायत भी दी। 18 अप्रैल को शहडोल लोकसभा क्षेत्र के मतदान को लेकर कृषि उपज मंडी में सामग्री वितरण किया जा रहा था। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण स्थल कृषि उपज मंडी में सुबह 6 बजे पहुंचने के आदेश दिए गए थे।

 

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा जारी किए गए आदेशों की अवहेलना करते हुए जिले के 6 निरीक्षक और 11 उप निरीक्षक निर्धारित समय से दो घंटा लेट सुबह 8 बजे कृषि उपज मंडी पहुंचे। पुलिस विभाग के अधिकारियों की यह लापरवाही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को काफी नागवार गुजरी। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, अजाक थाना प्रभारी उत्तम लाल अहिरवार, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, एनकेजे थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीरज दुबे, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, बड़वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी, उमरियापान थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, बाकल थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल यादव, बस स्टैंड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, खिरहनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, झिंझरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र जायसवाल, बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, निवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी एवं सिलौड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सीताराम बागरी को एक-एक हजार रुपए अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button