जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चुनावी रंजिश भुनाने किसान के घर में चलाया बुलडोजर : खिड़की दरवाजे सहित ले गए गृहस्थी का सामान : पीड़ित ने थाने में की शिकायत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सतना | जिले में दबंगों ने किसान का घर बुलडोजर से जमीदोज करा दिया। इतना ही नहीं आरोपी घर में लगे खिड़की , दरवाजें और ईंट-पत्थर के साथ राशन-बर्तन भी उठावा ले गए। इस पूरी घटना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का नाम भी आ रहा हैl किसान ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तो वही इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल हैl बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को भुनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया हैl

बरौंधा थाना क्षेत्र के शाहपुरा निवासी महेश द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी निजी आराजी में 2200 वर्गफीट में मकान बना रखा था। बच्चों की पढ़ाई के लिए सतना के मुख्त्यारगंज में रहते हैं।

 

खेती-किसानी के काम से वह अक्सर गांव आते-जाते थे और शाहपुरा स्थित मकान में रहा करते थे। लेकिन पोखरिहा निवासी राजेश शर्मा, शिक्षक संतोष बहेलिया, सुनील पांडेय ताली और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह शाहपुर उनकी जमीन हड़पने की फिराक में थे। किसान ने अपनी आपबीती बताते हुए कार्रवाई की मांग की हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button