देश

चित्रकूट में दीपावली मेले का भव्य आग़ाज़ : लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार धर्मनगरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

Table of Contents

 सतना। चित्रकूट धर्म, श्रद्धा और आस्था की नगरी चित्रकूट में शनिवार से पांच दिवसीय दीपावली मेला का शुभारंभ हो गया। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र मेले में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 1000 जवान भोपाल मुख्यालय से भेजे गए हैं। यह बल विभिन्न बटालियनों से लिया गया है। वहीं जिले से 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा, निगरानी के लिए 1 एडिशनल एसपी, 7 डीएसपी, और 28 थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मेला क्षेत्र को 11 ज़ोन में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक ज़ोन में एक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

 बिजली के खंभों पर प्लास्टिक कवर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा पथ के बिजली खंभों पर प्लास्टिक कवर लगाए गए हैं, जिससे करंट लगने की आशंका समाप्त हो गई है। यह विशेष पहल सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है।

 व्यवस्थाओं की पूरी निगरानी

जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सहयोगी एजेंसियों द्वारा 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, जल आपूर्ति, स्वच्छता, और यातायात प्रबंधन के भी समुचित प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button