जबलपुरमध्य प्रदेश

चिकित्सकों को छुट्टी देते समय बीएमओ से अभिमत लें – कलेक्टर ; पढ़े पूरी खबर … 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

मंडला, यश भारत l निवास क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

 

स्वास्थ्य केन्द्र से एकसाथ 2 चिकित्सकों के अवकाश पर जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों के अवकाश स्वीकृत करते समय संबंधित बीएमओ से अभिमत अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। अवकाश स्वीकृत करते समय सुनिश्चित करें कि चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड का भ्रमण करें।

 

उन्होंने सिकल सेल एनीमिया के संबंध में की कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu