कटनी

चहुंओर नजर आ नवरात्र का उल्लास, अष्टमी : मंदिरों में भक्तों की भीड़, माता को लगाया अठवाई का भोग, हवन व भंडारा, कल जवारा विसर्जन

कटनी, यशभारत। नवरात्र पर्व का उल्लास चहुंओर नजर आ रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं। चैत्र नवरात्र पर्व की महाअष्टïमी पर आज गुरूवार को आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते हुए अठवाई का भोग लगाया गया। जालपा मढिय़ा में भोर होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पूजा अर्चना का सिलसिला अल सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। मंदिर में आज मां जालपा, मां कालका, मां शारदा एवं मरहीह माता का विशेष श्रृंगार भी किया गया। घरों में कहीं-कहीं कन्या भोजन का भी आयोजन किया गया। कल शुक्रवार को नवरात्र पर्व की नवमी पर जवारा विसर्जन के साथ नवरात्र पर्व का समापन हो जाएगा। शहर के प्रमुख आस्था के केन्द्र जालपा मढिय़ा, गाटरघाट स्थित दुर्गा मंदिर, बाबली टोला स्थित मरही माता मंदिर, झंडा बाजार खेरमाई मंदिर, भूमि प्रकट मां शारदा मंदिर बरगवां, घंटाघर स्थित काली मंदिर, अशोक कालोनी स्थित मां शेरावाली मंदिर, तिलक कालेज रोड स्थित खेरमाई मंदिर, खिरहनी फाटक के पास स्थित भूमि प्रकट मां शारदा मंदिर, तिलक कॉलेज रोड स्थित बलखंडी माता की मढिय़ा, खेरमाई माता मंदिर ओएफके, दखिन माता की मढिय़ा खिरहनी फाटक, दुर्गा मंदिर एसीसी, खेरमाई मढिय़ा विवेकानंद वार्ड, चंडिका नगर स्थित चंडिका माता मंदिर, शहीद द्वार दुर्गा मंदिर, विश्राम बाबा स्थित काली मंदिर, एमपीईबी के पास स्थित दुर्गा मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज गली स्थित मरही माता मंदिर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में में नवरात्र की अष्टïमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। माता को जल ढारने के बाद अठवाई का भोग लगवाया गया। बावली टोला स्थित मरही माता मंदिर एवं चंडिका नगर स्थित चंडिका देवी मंदिर में आज अष्टमी पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
कल भक्तिभाव के बीच विर्सजित होंगे जवारे
नवरात्र पर्व की नवमी पर कल जवारा विर्सजन के साथ नवरात्र का समापन होगा। शहर के प्रमुख आस्था के केन्द्र मां जालपा मढिय़ा से शाम 7 बजे जवारा विसर्जन जुलूस शुरू होगा और पुरानी बस्ती, जवारा गली होते हुए कटनी नदी पहुंचेगा, जहां भक्तिभाव के बीच जवारों का विसर्जन होगा। इसके अलावा अन्य मंदिरों से भी जवारा जुलूस शुरू होगा और कटनी नदी के विभिन्न घाटों पर जवारों का श्रद्धा और आस्था के साथ विसर्जन किया जाएगा। इसी तरह बावली टोला स्थित मरही माता मंदिर के जवारे भी कल विसर्जित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी बद्री पंडा ने बताया कि शाम 7 बजे मरही माता मंदिर से जवारा विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो आजाद चौक होते हुए कटनी नदी पहुंचेगा। यहां आस्था के साथ जवारों का विसर्जन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button