जबलपुरमध्य प्रदेश

चवन्नी ने चाकू से चेहरे में किया वार : रंजिशन दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। बरगी के मोहास में रंजिश चवन्नी ने राजकुमार के ऊपर चाकू से चेहरे में ताबड़तोड़ वार कर, गंभीर रुप से जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि राजकुमार धुर्वे 38 वर्ष निवासी ग्राम नीमटोला मोहास ने पुलिस को बताया कि जब वह घर से बाहर निकला तभी गांव का प्रीतम गोंड़ उर्फ चवन्नी उसके घर के सामने आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने गालियां देने से मना किया तो मारपीट करते हुए चाकू से चेहरे में वार कर, बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button