चक्रवात का असर चार डिग्री नीचे गिरा पारा आंधी बारिश की संभावना बरकरार

जबलपुर यश भारत। पंजाब और हरियाणा के चक्रवात का असर जिले के मौसम पर भी पड़ा है जिसके कारण यहां तेज आंधी और बारिश की संभावनाएं बरकरार हैं वही तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और यह भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। जबकि आद्रता 62% रही। इस बीच 1 मार्च से अब तक 13.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम के पूर्वानुमान के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी तेज आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। गत वर्ष की बात की जाए तो गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 42.01 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। और आज की तारीख तक 30.6 मिली मीटर बरसात दर्ज की जा चुकी थी। गौरतलब है कि बुधवार की रात भी शहर में 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार पर आंधी चली थी जिसके कारण कई अव्यवस्था भी लोगों के सामने आ गई थी कई क्षेत्रों की बिजली बंद रही तो अनेक क्षेत्र में तीन टप्पर उड़ने और पेड़ गिरने के समाचार भी सामने आए थे।







