कटनी

घर के सामने से चोरी गई बुलेट, रंगनाथ नगर पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर चोर को बुलेट के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कटनी, यशभारत। रंगनाथनगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरी गई बुलैट को आरोपी के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि राजेश कुमार तिवारी पिता राम भुवन तिवारी निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड की बुलेट घर के बाहर से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर वरिष्ट अधिकारियो को सूचना देकर द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर शहर के विभिन्न स्थानो में रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी शुभम पटेल पिता प्रदीप पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी शंकर भटिया तेवरी को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गई बुलेट काले नीले रंग की क्र. MP 21 MA 3766 को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया । आरोपी शुभम पटेल को थाना स्लीमनाबाद में पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, अजय तिवारी, पवन पाठक, प्रमोद सिंह, रामनरेश शुक्ला, लालजी यादव, आरक्षक वीरेन्द्र एनआरएस संदीप, रमजान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button