ग्वालियर। ग्वालियर की लाडली अनुष्का शर्मा की धमाकेदार एंट्री अब भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हो गई है। इसके बाद शहर में खुशी का माहौल है l
वह भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुनी गई हैं। अनुष्का पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल हुई हैं और पहली बार टीम के साथ विदेश दौरा भी करेंगी।
अनुष्का फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रही हैं और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी वह गुजरात जायंट्स के लिए चुनी जा चुकी हैं। ग्वालियर में एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका सम्मान किया। इसके बाद वह भिंड में अपनी बुआ के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं। सीनियर टीम में चयन के बाद ग्वालियर में उनके परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
दक्षिण अफ्रीका में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ग्वालियर के बृजमोहन शर्मा की बेटी अनुष्का शर्मा का चयन हुआ है। अनुष्का एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और इंडिया ए व WPL में अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन किया हैं l