गोवा में किक पंच बरसायेंगे सिवनी के मार्शल आर्ट खिलाडी : इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में होंगे शामिल

सिवनी यश भारत:- मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी गोवा में इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में शामिल होकर अपने खेल प्रदर्शन करेंगे। जिले में मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दे रहे मुख्य प्रशिक्षक ओमकार कश्यप ने बताया कि जिला कराते संघ सिवनी के कराते खिलाड़ी इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप, गोवा के लिए निकल गए हैं। जो 18 एवं 19 जनवरी को आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रतिभागिता करेंगे।
टीम कोच सेंसेई राधिका कश्यप के साथ धैर्य सोनी, नीलांश सिंह राजपूत, संस्कार पटले, यशवंत कश्यप, विवेक बनवारी, दीपांशु डोले, अयान खान, साक्षी कश्यप, दीक्षा दुबे, शिखा कश्यप, दिव्या बंशकार, कबीर यादव, सीता मसराम, अंशिका रंगारे, मीनाक्षी कश्यप, छवि नायक, समस्त कराते खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी पूर्व में कई राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके है। और गोल्ड सहित कई मेडल भी जीत चुके हैं। खेल प्रेमियों ने समस्त खिलाड़ियों से बेहतर खेल की उम्मीद जताई है।