जबलपुरमध्य प्रदेश
गोराबाजार में छत से गिरे विस्थापित की मौत : मकान बनाते समय हुआ हादसा

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल महल से विस्थापित होक र तिलहरी फेस 2 में रह रहकर मकान बनाते समय, घर की छत से गिर जाने से युवक बुरी तरह घायल हो गया, हादसे के बाद युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
थाना प्रभारी विजय परस्ते ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मनोज पिता मस्तराम चौधरी उम्र 30 साल, मदनमहल की पहाड़ी से विस्थापित है। जिसे शासन द्वारा तिलहरी फेस 2 में जमीन आवंटित कर, मकान बनाने लोन मुहैया कराया गया था। जिसके चलते युवक अपना मकान बना रहा था, लेकिन तभी घर की छत से गिर जाने से बुरी तरह घायल हो गया था और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।