गैर राजनीतिक बन सकता है जेडीए अध्यक्ष कान्हा में मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकता है फैसला

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर विकास प्राधिकरण में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पर्यटन सहित अन्य निगम मंडलों में नियुक्तियां हो चुकी है। इंदौर विकास प्राधिकरण में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। अब जबलपुर विकास प्राधिकरण में नये पदाधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति की उम्मीद की जा रही है। जबलपुर विकास प्राधिकरण में नये पदाधिकारियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को भी नियुक्त किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जबलपुर विकास प्राधिकरण में पदाधिकारी बनने की कोशिश में लगे हैं। इस बात की भी चर्चाएं सरगर्म है कि जेडीए में इस बार कोई गैर नेता भी अध्यक्ष बन सकता है। ये चर्चाएं भी हो रही हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस बार उद्योग जगत से हो सकता है। औद्योगिक सोच रखने वाला अध्यक्ष जेडीए के माध्यम से शहर के विकास को नयी दिशा दे सकता है। जेडीए में एक बार उद्योग जगत से मदनलाल माहेश्वरी अध्यक्ष बने थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से जेडीए में भाजपा नेताओं को ही अध्यक्ष बनाया जा रहा है। लेकिन इस बार यह परंपरा बदल सकती है और उद्योग जगत से भी किसी को जेडीए का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस माह में कान्हा में शिवराज मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में जेडीए में नये अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी फैसला हो सकता है ऐसी उम्मीद की जा रही है।