गेंगरेप के आरोपियों की पहचान की पुलिस ने, गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से तलाश, अमकुही पहाड़ी में 15 वर्षीय बालिका से दुष्कृत्य का मामला

कटनी, यशभारत। अमकुही की पहाड़ी पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गेंगरेप की घटना के आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को तलाश कर जेल की सलाखों के पीछे किया जाएगा। नाबालिग किशोरी के घर से अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने पहले गुम इंसान का मामला दर्ज किया था और अब इसमे दुष्कृत्य की धाराएं भी जोड़ दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी अचानक लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि वो अपनी 22 वर्षीय मौसी और मोहल्ले के दो नाबालिग लडक़ों के साथ माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित अमकुही की पहाड़ी में घूमने गई थी, तभी एक साथी युवक ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और नाबालिग युवकों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देखकर लडक़ी की मौसी और अन्य दो साथी युवक वहां से भाग गए। इससे नाबालिग लडक़ी पहाड़ी पर अकेली रह गई। देर शाम तक लडक़ी जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रंगनाथनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग लडकों से पूछताछ की, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद रंगनाथनगर और माधवनगर पुलिस की टीम अमकुही में रातभर सर्चिंग करती रही पर लडक़ी नहीं मिली। बताया जाता है कि अकेली लडक़ी को आरोपी खंडहरनुमा मकान में ले गए, वहां एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। दिन के उजाले और गणतंत्र दिवस की हलचल के बावजूद यह घिनौनी वारदात हुईए जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रात भर की तलाश के बाद सुबह करीब 5 बजे नाबालिग लडकी आरोपी के बंधन से मुक्त होकर पहाड़ी पर खड़ी पुलिस के पास पहुंची। उसे सुरक्षित घर भेजा गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है
नाबालिग किशोरी के साथ दुुष्कृत्य के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अरूणपाल सिंह, थाना प्रभारी, रंगनाथनगर







