गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359 वीं जयंती पर माल्यार्पण के साथ मिष्ठान किया वितरण : प्रदेश महामंत्री जोशी
21 को निगम प्रशासन को नींद से जगाने ढोल बजाएंगे - हिन्दू महासभा

ग्वालियर।अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी जी के निर्देशन में एवं संभागीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य एवं संभागीय महामंत्री श्री मनोज जाटव जी के विशिष्ट आतिथ्य, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल जी की अध्यक्षता में जलाल खां की गोठ में दोपहर ठीक 3:30 बजे सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को माल्यार्पण कर नमन किया साथ ही मिष्ठान वितरण किया।
इस मौके पर युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पवन माहौर ने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने 13 अप्रैल 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस पंथ की स्थापना के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में सिख धर्म से जुड़े लोगों के लिए बैसाखी के शुभ अवसर पर एकत्रित होने के लिए कहा, इसके बाद गुरु गोबिंद सिंह जी ने स्वंय सेवक को आगे आने के लिए कहा।
स्वंय सेवक में वे लोग शामिल थे जो बलिदान देने के लिए तैयार थे। उनके कहने पर 5 लोग आगे आए, जिन्हे पंच प्यारे कहा गया। ये वो पंज प्यारे थे, जो धर्म की रक्षा के लिए अपना सिर कटाने के लिए तैयार हो गए थे। कार्यक्रम का संचालन नीरज साहू तथा आभार आकाश बघेल ने माना। माल्यार्पण करने वालों में संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू , सोशल मीडिया प्रभारी आकाश बघेल, प्रखंड उपाध्यक्ष रिंकू कुशवाह, सागर राजपूत, रोहित शाक्य आदि मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रीय ज़नसमस्या, शहर में अवैध अतिक्रमण को लेकर हिमस ढोल बजाकर निगम प्रशासन को नींद से जगाएगी।