सतना l उत्तरप्रदेश के इटवां डुडैला गांव में एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने है जिसने ममता को ही कलंकित कर दियाlएक मां ने अपने तीन बच्चों समेत जहर खा लिया। गंभीर हालत में चारों को सतना के मझगवां अस्पताल लाया गया। यहां एक बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l
मां और दो बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में मां और दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं एक बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मां झुमकी (32), बेटी बुलबुल (1) और चंद्रमा (3) शामिल है। वहीं दीपचंद्र (4) की हालत गंभीर है।
पत्नी गुटखा खाती थी
पति बब्बू यादव ने बताया कि पत्नी गुटखा खाती थी। मैंने इसी बात के लिए उसे डांट दिया। मैंने उससे कहा था कि अब बच्चे बड़े हो रहे हैं। उन पर गलत असर पड़ेगा। इसलिए इसे छोड़ दो, मैं इसके लिए रुपए नहीं दूंगा।
इतना कहकर मैं काम पर चला गया था। घर लौटा तो बच्चों की हालत देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया l
Back to top button