कटनीमध्य प्रदेश

गहमागहमी के बीच हुए सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के चुनाव, रतन साहू बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर ओमी अहिरवार ने मारी बाजी

कटनी, यशभारत। तीन साल बाद हुए सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के चुनाव में रतन साहू ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार बाला सिंह को हराया। बरगवां स्थित परिसर में हुए चुनाव में शहर से बड़ी तादात में ठेकेदारों की मौजूदगी रही। निर्वाचन अधिकारी रविकांत रैकवार ने बताया कि साढ़े तीन सौ सदस्यों वाले एसोसिएशन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन तीन उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमे जिला अध्यक्ष पद के लिए बाला सिंह, जितेश सिंह, रामरतन साहू एवं जिला उपाध्यक्ष पद के लिए उमेंद्र अहिरवार, बृजमोहन सिंह, संदीप गौतम चुनाव मैदान में थे। आज 17 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक एचडीएफसी बैंक के सामने, बरगवां में चुनाव संपन्न कराये गए। इसके ठीक बाद मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर रतन साहू और उपाध्यक्ष पद पर पार्षद ओमी अहिरवार निर्वाचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button