जबलपुरमध्य प्रदेश

गर्भवती नवविवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला : जान से मारने की दे रहे धमकी

पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया

जबलपुर, यशभारत। गोराबाजार के कजरवारा में नवविवाहिता को प्रताडि़त करने का एक मामला सामने आया है। दो साल पहले हुई शादि के बाद से ही पति और उसका पूरा परिवार पीडि़ता को लगातार यातनाएं दे रहा था, इतना ही नहीं गर्भवस्था के दौरान भी उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जिसके बाद पीडि़ता अपने मायके चली गयी। लेकिन वहां भी ससुरालियों ने पीछा नहीं छोड़ा और अब उसके बच्चे और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय पीडि़ता निवासी नई बस्ती कजरवारा ने बताया कि उसकी शादी कजरवारा नई बस्ती निवासी राजेश अहिरवार से 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजेश , ससुर देवीदीन, सास गीता बाई, नंद वर्षा तथा देवर गुल्लु एवं रिंकू उसे शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। उसके जेवर भी ले लिये। इतना ही नहीं उसके गर्भवती होने की स्थिति में भी उससे मारपीट करते थे। उसके गर्भावस्था में उसे मारने की इनके द्वारा साजिश रची गयी थी जो मोबाइल में उसने रिकार्ड कर ली थी इसी कारण उसके पति राजेश ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। जिसके बाद पिता उसे मायके ले आये थे तब उसके ससुराल वाले उसे एवं उसके नवजात बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीडि़ता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग आपराधिक प्रवृति के हैं और कोई भी घटना कर सकते है। शिकायत पर 498 ए सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर, जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button