देश
गणतंत्र दिवस पर कटनी में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह करेंगे ध्वजारोहण, सामान्य प्रशासन विभाग की सूचना जारी

कटनी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कटनी में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने थोड़ी देर पहले भोपाल में आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी सर्कुलर के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर मुरैना में ध्वज फहराएंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रीवा में तथा जगदीश देवड़ा जबलपुर में झंडा फहराएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रभारी मंत्री अपने अपने प्रभार वाले जिलों में ध्वजारोहण करेंगे। अनेक जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे।








