जबलपुरमध्य प्रदेश

गढ़ा हत्याकांड का खुलासा : दूसरा आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते चाकूओं से वार कर उतार दिया था मौत के घाट

परिजनों के विरोध के बाद एएसआई को किया गया था लाइन हाजिर

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा के छोटी बजरिया में करीब डेढ़ महिने पहले हुई चाकूबाजी के बाद इलाज के दौरान चिराग गौतम ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आज रविवार को दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाईयों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चिराग गौतम 22 साल निवासी गढ़ा का सुभम झारिया और उसके भाई गौरव झारिया से छोटी बजरिया में झगड़ा हुआ था। घटना में युवक के ऊपर प्राणघातक हमला करते हुए दोनों आरोपियों ने एक राय होकर, चाकु ओं से ताबड़तोड़ वार किए। जिसके बाद युवक के करीब डेढ़ महिने चले इलाज के दौरन मौत हो गयी। पुलिस ने शुभम झारिया को दबोच लिया है। वहीं, गौरव झारिया फरार हो गया था। जिसे आज घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

गौरतलब है कि हत्याकांड के बाद परिजनों ने थाने में प्रदर्शन कर, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जांच अधिकारी एएसआई को लाइन अटैच कर, एएसपी संजय अग्रवाल द्वारा जांच शुरु की गई थी।

युवती को लेकर हुआ था पूरा विवाद
इलाज के दौरान चिराग गौतम की मौत के बाद पुलिस ने मर्डर कांड की कडिय़ां जोड़ी तो कहानी अपने आप सामने आते चली गई। पुलिस को पता चला कि शुभम झारिया और चिराग के बीच महिनों से एक युवती को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकियां देते थे। वारदात के दौरान दोनों का झगड़ा हो गया । जिसमें आरोपी के भाई ने भी अपने भाई का पूरा साथ दिया और चिराग के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर रास्ते से अलग कर दिया। दोनों पुलिस को चकमा दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुभम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गौरव शहर के बाहर भागने की फिराक में था। वहीं, पुलिस लगातार आरोपी की तलाश करते हुए जगह-जगह छापेमारी कार्रवाई कर रही थी। जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button