मध्य प्रदेशराज्य

खौफनाक हत्याकांड : प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने मोबाइल चार्जर से पति का घोंट दिया गला

रीवा l रीवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ प्रेम में अंधी होकर  एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मामला रीवा शहर से 50 किलोमीटर दूर गुढ़ थाना क्षेत्र के कुटी बाबा गांव का है।उसने मोबाइल चार्जर की लीड से पति का गला घोंट दिया। दम तोड़ने के बावजूद 10 मिनट तक कपड़े और हाथों से गला दबाते रहे। इस निर्मम हत्या के चलते क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l दोनों आरोपी जेल में हैं l

तीन मासूम बच्चों की मां ने सोशल मीडिया पर वायरल मेरठ की मुस्कान के वीडियो को देखकर इस वारदात को अंजाम दिया। पकड़े जाने से पहले सारा आरोप पति के बुजुर्ग माता-पिता पर मढ़ने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच में कमरे से मिले प्रेमी के आधार कार्ड और मोबाइल ने पूरे मामले को खोलकर रख दिया।
फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button