जबलपुरमध्य प्रदेश

खोदा पहाड़ निकली चुहिया : संदूक मिलने की सूचना पर पहुंचा बम स्क्वॉड, खोलने पर छूट गयी हंसी, रोड के दोनों ओर लगा रहा जाम

 

IMG 20230106 111157

https://youtu.be/7qEjez-CZjkhttps://youtu.be/7qEjez-CZjk

 

जबलपुर, यशभारत। खोदा पहाड़ निकली चुहिया…कहावत देर रात ग्वारीघाट रोड स्थित बादशा हलवाई मंदिर, कृष्णा हाईट के समीप उस वक्त चरितात्र्र हो गई जब लोगों ने रोड पर पड़ा हुआ संदूक देखा। जिसके बाद शंका हुई कि कहीं संदूक में बम हुआ तो स्थिति अप्रिय हो सकती है। जिसके बाद तत्काल बम स्कवॉड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जब सावधानी पूर्वक संदूक खोला तो उनकी भी हंसी छूट गयी। इस दौरान रोड के दोनों ओर जाम लग गया, जिसका राहगीरों ने लुत्फ भी उठाया।

जानकारी अनुसार बादशा हलवाई मंदिर के पास कुछ राहगीर युवकों ने संदूक पड़ा हुआ देखा तो रुक गयी। जिसको देखकर अन्य राहगीर भी रुके और रोड पर पड़ा हुआ संदूक देखने लगे। जिसके बाद लोगों को शक हुआ कि कहीं यह कोई साजिश का हिस्सा तो नहीं। यह व्यस्ततम् मार्ग है। जहां कोई घटना करने के इरादे से भी रोड में इस तरह की चीजों का सहारा लेकर बम रखा जा सकता है।

मौके पर पहुंचा अमला
रोड के दोनों ओर खड़़े राहगीरों में से किसी ने तत्काल बम स्कवॉड को सूचना दी। जिसके थोड़ी ही देर बाद मौके पर बम स्क्वॉड का अमला पहुंच गया और पहले तो सावधानी पूर्वक संदूक के आसपास से राहगीरों को किनारे किया।

मिली खाली बोतल
बम स्क्वॉड टीम ने संदूक को जैसे ही खोला तो देखा कि उसमें एक शराब की खाली बॉटल और शराब नापने का पैमाना है। यह देखकर बम स्क्वॉड कर्मियों की भी हंसी छूट गयी। तो वहीं दूसरी ओर यह पूरा नजारा देख रहे राहगीरों ने भी जाम का जमकर मजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button