मध्य प्रदेशराज्य

खुलासा : सौंफ के बीजों पर सीमेंट और केमिकल लगाकर बनाया जा रहा नकली जीरा : 46 बोरी जप्त 

Table of Contents

ग्वालियरl ग्वालियर में नकली जरा बनाने की ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएl बाजार में अधिकतर मिलने वाली खाद्य सामग्री अब भरोसे लायक नहीं बची है l पुलिस ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से 46 बोरी नकली जीरा पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां सौंफ के बीजों पर सीमेंट और केमिकल लगाकर उन्हें जीरे जैसा बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है, जिससे लोगों की सेहत को नुकसान हो सकता था।

जांच में सामने आया कि नकली जीरा ब्रांडेड पैकेट में भरकर बेचा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही कॉपीराइट एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गुजरात के मेहसाना जिले के ऊंझा निवासी विमल कुमार पटेल शिव पुजारी नाम से जीरे का कारोबार करते हैं। उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि उनके ब्रांड के नाम से घटिया जीरा बाजार में बिक रहा है। जांच करने पर पता चला कि ग्वालियर निवासी हितेश सिंघल उर्फ चपक यह काम कर रहा था और इसमें झांसी का व्यापारी टीटू अग्रवाल भी शामिल था। बहरहाल अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button