जबलपुरमध्य प्रदेश

खुंखार कुत्ते ने वृद्ध पर किया हमला : पूरे शरीर में काट-काट कर किया लहूलुहान, कुत्ते के मालिक पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के पंसारी मोहल्ला में आज गुरुवार को अलसुबह पड़ोसी के खुंखार कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को पूरे शरीर में काट-काट कर लहूलुहान कर दिया। जब वृद्ध ने इसकी शिकायत कुत्ते के मालिक से की तो उसने उल्टा गालीगलौच कर दी। जिसके बाद पीडि़त लहू से लथपथ थाने पहुंचा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रसाद चौरसिया पिता जंगली प्रसाद चौरसिया 66 वर्ष ने बताया कि वह पंसारी मोहल्ला गोरखपुर का निवासी है। आज सुबह टहलने निकाला था तभी पड़ोसी राणा बंघा के कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ा कर काट लिया। जब उसने शिकायत की तो राणा गालीगलौच करने लगा। पीडि़त को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर, पूरा प्रकरण जांच में लिया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button