कटनी

खिरहनी और बरही ग्रुप की दर्जन भर शराब दुकानों की आज हो रही नीलामी

दो ग्रुप की 12 दुकानों से लगभग 59 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

कटनी, यशभारत। शराब दुकानों की नीलामी में शेष रह गए दो ग्रुप की 12 दुकानों को आज ठेके पर दिए जाने के लिए कलेक्टर सभागार में टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। आबकारी विभाग को उम्मीद है कि कटनी जिले में  शराब दुकानों की नीलामी की  कार्यवाही आज पूरी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक खिरहनी और बरही ग्रुप की दुकानों की नीलामी की कार्यवाही आज हो रही है। इसमे 12 दुकानें शामिल है। आबकारी विभाग को उम्मीद है कि इन दोनों  ग्रुप की 12 दुकानों की नीलामी से विभाग को  60 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलेगा।

आबकारी विभाग ने खिरहनी ग्रुप की खिरहनी गांव, स्टेशन रोड, न्यू कटनी जंक्शन, नयागांव,  हिरवारा, छपरवाह और बरही ग्रुप की बरही ए, बरही बी, पिपरियाकला,  गैरतलाई, सिनगौड़ी और  खितौली शराब दुकानों के लिए 59 करोड़ 27 लाख 21 हजार 70 रूपए वार्षिक मूल्य निर्धारित किया है। इसमे बरही ए समूह के लिए 31 करोड़  5  लाख 97 हजार 852 एवं खिरहनी समूह के लिए 28 करोड़ 21 लाख 23 हजार 218 बेस प्राइज शामिल है। संभावना है कि इससे  अधिक बोली  में  इन  दुकानों  का टेंडर टेंडर हो जाएगा। जिले में  शराब दुकानों की नीलामी से इस वर्ष राज्य सरकार को 20 प्रतिशत लाइसेंस शुल्क से ज्यादा राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी विभाग ने नवीनीकरण में लाइसेंस फीस में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की थी, जिससे 363 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन शराब ठेकेदारों ने महंगा शराब ठेका लेने के प्रति रूचि नहीं ली। नवीनीकरण में एक भी शराब दुकान का ठेका नहीं हो पाया। इसके बावजूद आबकारी विभाग को नीलामी में नवीनीकरण से अधिक राजस्व मिलने का  अनुमान है।

20 की बजाय 12 समूह बनाए

आबकारी विभाग ने जिले की 63 दुकानों के लिए 12 समूह बनाए और  अलग-अलग समूहों का टेंडर किया गया। दो चरणों में की गई नीलामी में अब तक 10 समूहों की 51 दुकानों  का टेंडर हो गया है, जिससे राज्य सरकार को 320 करोड़ रूपए राजस्व मिलने का अनुमान है, जो कि सरकार  द्वारा  घोषित 20 प्रतिशत लाइसेंस फीस से अधिक है। बताया जाता है कि अब केवल 2 ग्रुप की 12 दुकानों की नीलामी बाकी  है,जिससे आबकारी विभाग को करीब 60 करोड़ की आय प्रस्तावित है। इस तरह सरकार को शराब ठेके से 363 करोड़  की बजाए 375  करोड़  का  राजस्व मिलने का अनुमान है।कटनी, यशभारत। शराब दुकानों की नीलामी में शेष रह गए दो ग्रुप की 12 दुकानों को आज ठेके पर दिए जाने के लिए कलेक्टर सभागार में टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। आबकारी विभाग को उम्मीद है कि कटनी जिले में शराब दुकानों की नीलामी की कार्यवाही आज पूरी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक खिरहनी और बरही ग्रुप की दुकानों की नीलामी की कार्यवाही आज हो रही है। इसमे 12 दुकानें शामिल है। आबकारी विभाग को उम्मीद है कि इन दोनों ग्रुप की 12 दुकानों की नीलामी से विभाग को 60 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलेगा।
आबकारी विभाग ने खिरहनी ग्रुप की खिरहनी गांव, स्टेशन रोड, न्यू कटनी जंक्शन, नयागांव, हिरवारा, छपरवाह और बरही ग्रुप की बरही ए, बरही बी, पिपरियाकला, गैरतलाई, सिनगौड़ी और खितौली शराब दुकानों के लिए 59 करोड़ 27 लाख 21 हजार 70 रूपए वार्षिक मूल्य निर्धारित किया है। इसमे बरही ए समूह के लिए 31 करोड़ 5 लाख 97 हजार 852 एवं खिरहनी समूह के लिए 28 करोड़ 21 लाख 23 हजार 218 बेस प्राइज शामिल है। संभावना है कि इससे अधिक बोली में इन दुकानों का टेंडर टेंडर हो जाएगा। जिले में शराब दुकानों की नीलामी से इस वर्ष राज्य सरकार को 20 प्रतिशत लाइसेंस शुल्क से ज्यादा राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी विभाग ने नवीनीकरण में लाइसेंस फीस में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की थी, जिससे 363 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन शराब ठेकेदारों ने महंगा शराब ठेका लेने के प्रति रूचि नहीं ली। नवीनीकरण में एक भी शराब दुकान का ठेका नहीं हो पाया। इसके बावजूद आबकारी विभाग को नीलामी में नवीनीकरण से अधिक राजस्व मिलने का अनुमान है।
20 की बजाय 12 समूह बनाए
आबकारी विभाग ने जिले की 63 दुकानों के लिए 12 समूह बनाए और अलग-अलग समूहों का टेंडर किया गया। दो चरणों में की गई नीलामी में अब तक 10 समूहों की 51 दुकानों का टेंडर हो गया है, जिससे राज्य सरकार को 320 करोड़ रूपए राजस्व मिलने का अनुमान है, जो कि सरकार द्वारा घोषित 20 प्रतिशत लाइसेंस फीस से अधिक है। बताया जाता है कि अब केवल 2 ग्रुप की 12 दुकानों की नीलामी बाकी है,जिससे आबकारी विभाग को करीब 60 करोड़ की आय प्रस्तावित है। इस तरह सरकार को शराब ठेके से 363 करोड़ की बजाए 375 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है।IMG 20250321 144657

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button