इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खमरिया में महिला के साथ बलात्कार: पुरुष के साथ महिला भी आरोपी

आरोपी की महिला साथी ने पीडि़ता को लिया था झांसे में, दोनों फरार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। खमरिया के मटामर जंगल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शातिर आरोपी पीडि़ता को बाइक में बैठकर जंगल ले गया और उसके साथ ज्यादती कर फरार हो गया। इस पूरी घटना में शातिर आरोपी के साथ बाइक में पहले से एक महिला बैठ थी, जिसके झांसे में आकर ही पीडि़ता आरोपी की बाइक में बैठ गयी थी। जब बाइक जंगल की ओर मुडऩे लगी तो पीडि़ता ने विरोध किया, लेकिन शातिर आरोपी और उसकी साथी महिला, पीडि़ता को जबरन जंगल में ले गए और वहां उसके साथ दुराचार किया। जिसके बाद पीडि़ता रोते हुए थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर, आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

खमरिया पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय पीडि़ता शीतलामाई की निवासी है। जो कल खमरिया आ रही थी। उसी दौरान सिंधी कैंप, भानतलैया निवासी बिन्दा बेन बाइक में सवार होकर खमरिया जा रहा था। उसके साथ शीतलामाई निवासी एक अन्य महिला बैठी थी।

महिला ने झांसे में लिया
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बिन्दा बेन ने पीडि़ता से कहा कि वह उसे खमरिया छोड़ देगा। लेकिन महिला बाइक में बैठने तैयार नहीं हुई। इसी दौरान आरोपी बिन्दा बेन के साथ बैठी महिला ने पीडि़ता को झांस में लिया और कहा कि वह आकर बाइक में बैठ जाए, आगे साधन नहीं है। जिसके बाद पीडि़ता शातिर महिला के झांसे में आ गयी।

झाडिय़ों में ले जाकर किया गैंगरेप
जानकारी अनुसार शातिर आरोपी बिन्दा बेन पीडि़ता को बाइक में बैठालकर मटामर के जंगल में ले गया। इस दौरान महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने कहा कि वह थोड़ी देर में उसे घर तक छोड़ देगा और वहां झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ पहले तो मारपीट की और फिर जब महिला बेसुध हो गयी तो उसके साथ बलात्कार कर, आरोपी और महिला मौके से फरार हो गए।

डिवोर्सी है पीडि़ता
जानकारी अनुसार महिला डिवोर्सी है। कुछ ही वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस की मानें तो आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu