जबलपुरमध्य प्रदेश

खमरिया में फिर तेंदुआ की दस्तक : वन विभाग अलर्ट मोड पर लगातार पेट्रोलिंग जारी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यश भारत। खमरिया सहित डुमना परिक्षेत्र में लगातार तेंदुआ की दस्तक देखी जा रही है। जिसके चलते वन विभाग अलर्ट मोड पर हैl गर्मी की आहट के साथ ही वन्य जीवों की चहलकदम बढ़ती जा रही है। जंगल से निकल कर तेंदुआ अब रहवासी क्षेत्रों की तरफ पहुंचने लगे हैं। जिसके चलते ओ एफ के परिक्षेत्र के आसपास एक तेंदुआ को देख फैक्ट्री कर्मचारी सहमे रहे।

 

बताया जा रहा है कि तेंदुआ फैक्ट्री के सेक्शन-5 के बाहर बेखौफ होकर विचरण कर रहा था। जैसे ही एक फैक्ट्री कर्मी की नजर पड़ी वह एक पल के लिए सहम गया। हालांकि कुछ देर बाद तेंदुआ दीवार फांद कर सेक्शन-6 की तरफ भाग गया। फैक्ट्री परिसर में तेंदुआ की चहलकदम की खबर जैसे ही दूसरे कर्मचारियों को लेगी तो वे भी सहम से गए। आनन-फानन में सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

 

बताया जाता है कि फैक्ट्री परिसर के भीतर जंगल है। हर सेक्शन के बीच में सुरक्षा कारणों से छोटी पहाड़ी व जंगल है। तेंदुआ सेक्शन-5 में नजर आया और फिर दीवार फांद कर पहाड़ी नुमा जंगल पार कर सेक्शन-6 की तरफ भाग गया। फैक्ट्री कर्मियों की मानें तो सेक्श-5 और 6 के आस-पास अक्सर तेंदुआ नजर आता है कुछ दिन पहले मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ नजर आई थी।

 

ये अलग बात है कि अभी तक तेंदुआ ने किसी कर्मचारी पर हमला नहीं किया है। वही वन विभाग का कहना है कि गर्मी बढ़ रही है ऐसे में वन्यजीव पानी की तलाश में रहवासी क्षेत्रों का रूख करने लगते हैं। संभवत: तेंदुआ पानी की तलाश में आया है। हालांकि विभाग अधिकारियों का कहना है कि लगातार पेट्रोलियम की जा रही है।

Related Articles

Back to top button