खमरिया फैक्ट्री कर्मी को दहेज में चाहिए 5 लाख कैश, 10 लाख की गाड़ी : पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाला, ससुराली बोले- रुपये लाओ तो बेटी बनाकर रखेंगे

जबलपुर, यशभारत। खमरिया फैक्ट्री में पदस्थ कर्मचारी सरकारी नौकरी का हवाला देकर नवविवाहिता से दहेज में पांच लाख कैश और दस लाख की गाड़ी की डिमांड कर रहा है। शादी को चार साल बीत जाने के बाद भी वह राजीनामा करने तैयार नहीं और प्रताडि़त कर पत्नी को मायके का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने महिला थाने में आरोपी पति, सास-सुसर, जेठ-जेठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार महिला थाने पहुंची 26 वर्षीय नवविवाहिता ेने बताया कि उसकी शादी धूमधाम के साथ वर्ष 2017 में खमरिया फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी मनोज अहिरवार से हुई थी। विवाह में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। लेकिन सात फेरे होने के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। इतना ही नहीं दहेज नहीं लाने के चलते करीब चार साल बीत जाने के बाद भी पीडि़ता को घर में नहीं रखा और मारपीट कर घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पुलिस ने प्रकरण जांच में लिया है।