
स्टेज शो, नाटक और नृत्य सिखाने वाली इंदौर की कोरियोग्राफर काजल इंजे अब कभी नहीं दिखेगीं। शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लेने के बाद रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। मौत के दो बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया था। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। उनको मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उनके दोस्तों का कहना है कि काजल ने जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए काफी सपने देखे थे और कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। लगातार मेहनत करने के बाद भी उसके सपने अधूरे थे। यह भी एक कारण हो सकता है सुसाइड का। पुलिस भी सभी एंगलों को लेकर जांच कर रही है।
परदेशीपुरा इलाके में रहने वाली कोरियोग्राफर 22 साल की काजल इंजे को उसकी बड़ी बहन नेहा जहरीला पदार्थ पीने के बाद एमवाय अस्पताल लेकर आई थी। यहां काजल का दो दिन तक उपचार चला। भाई कार्तिक ने बताया कि वह डेढ़ साल से डांस क्लास चला रही थी। शुक्रवार को नेहा जब घर पर थी, तो काजल की तबीयत बिगड़ी थी। कार्तिक के मुताबिक वह काम पर गया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
नृत्य कला में किया था MA
काजल पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी। शुरूआत से ही उसे डांस में रूचि थी। ग्रेजुएशन के बाद उसने न्यू जीडीसी कालेज में एडमिशन लिया था। यहां से उसने नृत्य कला में MA की डिग्री ली थी। वह कई महिलाओं को नृत्य सीखा चुकी थी। वहीं, स्टेज शो में ही हिस्सा लिया था। उसने कई स्टेज शो भी किए थे। दोस्तों के मुताबिक उसके कई सपने थे। वह जिंदगी में कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। आगे नहीं बढ़ पा रही थी। उसे नाटकों का भी काफी शौक था। संभवत यही कारण उसे डिप्रेशन में ले गया। पुलिस के मुताबिक काजल का मोबाइल जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।