कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 18 किलो गांजा, रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। कटनी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पुरानी पानी टंकी के पास कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 18 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए गांजा की कीमत 2 लाख 16 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि रेल सुरक्षा बल आरपीएफ ने गांजा बरामद किया और ज्यूरीडिक्शन के चलते कोतवाली पुलिस के हवाले किया। इस संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम गोपाल पिता मगन लाल गुप्ता उम्र 62 साल निवासी बिरसिंहपुर जिला सतना को प्लास्टिक की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। गांजे का कुल वजन 18 किलो 200 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 16 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।





